Breaking News

news New Delhi:: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की…:

post

नई दिल्ली. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस
की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा,
भूपिंदर सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा और सीएम भूपेश बघेल का नाम पंजाब विधानसभा
चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में है। कांग्रेस में घमासान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहले दागी
मंत्रियों को लेकर कांग्रेस में राजनीति गर्माती रही और जैसे-जैसे पंजाब
विधान सभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो सी.एम. फेस को लेकर कांग्रेस खुद ही
अपने घेरे में घिरती हुई नजर आ रही है। सी.एम. फेस की दौड़ में नवजोत
सिद्धू व जाखड़ अपने-अपने बागी तेवर दिखाने में पीछे नहीं रहे।

इसी दौरान नवजोत सिद्धू बागी तेवर इतने बढ़ गए हैं कि वह अब अपनी ही
पार्टी के आलाकमान पर हमला करने पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि हाईकमान
सी.एम. फेस के रूप में ऐसी कमजोर कड़ी चाहती है जो उनके आदेशों के अनुसार
ढल सके, जो उनकी कठपुतली बन सके। नवजोत सिद्धू अपनी ही पार्टी के खिलाफ
खुली बगावत पर उतर आए हैं। आपको बता दें कि पंजाब में विधान सभा चुनाव
नजदीक आ रहे हैं जिसके चलते कांग्रेस ने अभी तक सी.एम.

फेस चेहरा ऐलान नहीं किया है परंतु हाईकमान द्वारा सी.एम. फेस को लेकर
सर्वे किया गया है जिस दौरान सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी का नाम सबसे आगे चल
रहा है और नवजोत सिद्धू को सी.एम. फेस से बहुत दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं।
यह बात सिद्धू के गले में नहीं उतर रही है। उनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा है
जिसके चलते उन्होंने अब हाईकमान को भी निशाना बनाया है। गत दिन एक कंपेन
सूची भी बनाई गई थी जिसमें सिद्धू का नाम नहीं था।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner