रायपुर । नए साल की शुरूआत से ही
देशभर में बढ़े कोरोना के संक्रमण का असर हवाई यात्रा पर पड़ा है। इस साल के
जनवरी माह में हवाई यात्रियों की आवाजाही पिछले साल के जनवरी की तुलना में
48 हजार से अधिक घटी है। विमानन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,
जनवरी-2021 की तुलना में जनवरी-2022 में रायपुर विमानतल से हवाई यात्रियों
की आवाजाही 18 फीसद घटी है। पिछले साल जनवरी-2021 में कुल एक लाख 54
हजार 405 हवाई यात्रियों की आवाजाही हुई थी। वहीं, जनवरी 2022 में कुल एक
लाख 6402 हवाई यात्रियों की आवाजाही हुई। विमानन अधिकारियों का कहना है कि
अब कोरोना की रफ्तार कम होते ही धीरे-धीरे हवाई यात्रियों की आवाजाही बढ़ने
लगी है। आने वाले दिनों में उड़ानों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। विमानन
कंपनियों द्वारा इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है और अपना शेड्यूल भी जारी
किया जाने लगा है।
सात दिनों में 26 हजार से अधिक यात्रियों की आवाजाही, उड़ानें घटी
कोरोना की रफ्तार कम होते ही अब रायपुर विमानतल से हवाई यात्रियों की
आवाजाही बढ़ने लगी है। 31जनवरी से छह फरवरी वाले हफ्ते में रायपुर विमानतल
से आने-जाने वाले हवाई यात्रियों की संख्या 26 हजार से अधिक रही। विमानन
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, इस हफ्ते कुल 26,195 हवाई यात्रियों
की आवाजाही हुई। यह संख्या इससे पिछले हफ्ते की तुलना में 18 फीसद अधिक
है। इसके साथ ही कुल 254 उड़ानों की आवाजाही हुई,जो इससे पहले हफ्ते की
तुलना में दो फीसद कम है।
सप्ताह भर में उड़े 22 हजार से अधिक यात्री
बीते
माह के अंतिम सप्ताह यानि 24 से 30 जनवरी तक कुल 22,111 हवाई यात्रियों की
आवाजाही हुई थी। साथ ही इस हफ्ते 260 उड़ानों की आवाजाही हुई।
सामान्य स्थिति में पहुंच जाएगी यात्रियों की संख्या
अधिकारियों
का कहना है कि यात्रियों की इस बड़ी संख्या के घटने का प्रमुख कारण कोरोना
ही है। बीते वर्ष जनवरी माह में कोरोना नियंत्रित था। केसेस आ रहे थे पर
संक्रमण नियंत्रित था। जबकि इस वर्ष जनवरी माह में देश भर में कोरोना तेजी
से फैला था। यही कारण है कि लोग यात्रा करने से बचते रहे। अब स्थिति लगभग
सामान्य है। अफसरों का मानना है कि यात्रियों की संख्या अब सामान्य स्थिति
में पहुंच जाएगी।

Journalist खबरीलाल