रायपुर। रायपुर में रिटायर्ड महिला अधिकारी के साथ ठग
ने 10 रुपये का रिचार्ज कराने के बहाने 99 हजार रुपये खाते से निकाल लिए।
विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) रायपुर में संयुक्त संचालक के पद से
रिटायर्ड महिला अधिकारी डा.शेषा सक्सेना के साथ हुई आनलाइन ठगी का मामला
सामने आया है।
मोबाइल नंबर पोर्ट होने का झांसा देकर एसबीआई खाते से
दो बार में करीब एक लाख रुपये उड़ा दिए। अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का
मामला तेलीबांधा पुलिस ने दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डा. शेषा सक्सेना ने
बताया कि उनके मोबाइल पर एक मोबाइल से फोन आया और पूछा कि सिम को बीएसएनएल
से जिओ में पोर्ट हुआ है क्या। महिला ने हां बोला। तब वह मोबाइल नंबर के
पोर्ट की समयावधि समाप्त होने वाली है जिसे बढ़ाने के लिए अपने यूपीआई से
10 रुपये का रिचार्ज कर करने कहा। डा. शेषा ने गूगल पे रिचार्ज किया। इसके
बाद ठग ने जालसाजी करते हुए दो बार में खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए।
पुलिस के बार-बार आगाह करने के बाद भी फंस रहे लोग
आनलाइन ठगी से बचने के लिए पुलिस समय-समय पर लोगों को विभिन्न संचार
माध्यमों से जागृत करती रहती है। इसके बाद भी पढ़े-लिखे लोग ठगे के जाल में
फंसकर अपनी कमाई गवा रहे हैं।

Journalist खबरीलाल