नयी दिल्ली. राज्यसभा में बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने
आम बजट 2022-23 में गरीबों के हित के लिए कोई घोषणा नहीं होने का दावा करते
हुए सरकार से प्रश्न किया, ‘‘बजट में गरीबन का का बा?’’ पार्टी ने यह भी
कहा कि भले ही किसानों की आय दुगनी नहीं हो पायी हो ंिकतु कृषि की लागत
अवश्य दुगनी हो गयी है।
उच्च सदन में आम बजट 2022-23 पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस की
छाया वर्मा ने कहा कि राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा
के जवाब में प्रधानमंत्री ने यह कहा था कि कांग्रेस ने मुंबई में ट्रेनों
और बसों से प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजा, इसके कारण देश में कोरोना
बढ़ा। कांग्रेस सदस्य ने सवाल किया कि लॉकडाउन के दौरान कौन सी ट्रेन और और
कौन सी बस चल रही थी? उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह का असत्य वक्तव्य
प्रधानमंत्री के मुंह से शोभा नहीं देता।’’
वर्मा ने कहा कि बजट भाषण के दौरान सत्ता पक्ष के एक सदस्य ने यहां तक
कह दिया कि देश को सही आजादी 2014 में मिली। उन्होंने कहा कि यह बात कहना
देश के स्वाधीनता सेनानियों का अपमान है। वर्मा ने आरोप लगाया कि भारतीय
जनता पार्टी उस समय तत्कालीन मध्य प्रदेश सरकार को गिराने और ‘‘नमस्ते
ट्रंप’’ में लगी हुई थी जिसके कारण देश में कोरोना फैला। उन्होंने कहा,
‘‘कोरोना कांग्रेस पार्टी के कारण नहीं आया है।’’
उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा उच्च सदन में कांग्रेस पर किए गए तीखे
प्रहार का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी ने तमाम बातों के लिए कांग्रेस को
जिम्मेदार ठहरा दिया ंिकतु क्या वह 2002 (गुजरात दंगों) को भूल गये?
उन्होंने कहा कि उस समय गुजरात में भाजपा की सरकार थी और अटल बिहारी
वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे।
वर्मा के अनुसार उस समय वाजपेयी ने कहा था, ‘‘मैं जब विदेश जाऊंगा तो
मुझे शर्म आएगी कि मेरे राज्य, मेरे देश में ऐसा हुआ है।’’ उन्होंने सत्ता
पक्ष को नसीहत दी कि उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी से कुछ सीखना
चाहिए। बजट की चर्चा करते हुए कांग्रेस सदस्य ने प्रश्न किया, बजट में
‘‘गरीबन का का बा? हीरे की कीमत कम किए बा और आर्टिफिशियल ज्वैलरी की कीमत
बढ़ाए बा।’’ उन्होंने कहा कि हीरा अमीर आदमी पहनता है तथा इस बात को भी
समझना चाहिए कि हीरे का व्यापार सबसे अधिक कहां होता है और गुजरात एवं सूरत
से कौन आता है?’’
उन्होंने कहा कि हर अखबार में जब महिलाओं से बलात्कार की खबरें छायी
रहती हैं तो ऐसे में फिर ‘‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’’ नारे का क्या महत्व रह
जाता है? उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस दिशा में कुछ सार्थक करना ही चाहती
है तो उसे राज्यों की विधानसभा एवं लोकसभा में महिलाओं को आरक्षण दिलवाने
वाले विधेयक को अपने बहुमत के जरिये पारित करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पहले ही कह चुकी हैं कि उनकी पार्टी इस
विधेयक का समर्थन करेगी।
कांग्रेस सदस्य ने ध्यान दिलाया कि उनकी नेता प्रियंका गांधी ने उत्तर
प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को पार्टी प्रत्याशी बनाया।
उन्होंने बजट में ड्रोन खेती की पहल पर कहा कि इससे खेती में रोजगार के
अवसर घटेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि ऐसा क्षेत्र है जहां लोगों को सबसे अधिक
रोजगार मिलता है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय तो दुगनी नहीं हुई ंिकतु
उनकी लागत दुगनी हो गयी। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़
सरकार के विभिन्न प्रयासों की चर्चा भी की।
वर्मा ने कहा कि कोरोना के दौरान मनरेगा के कारण लोगों को काम मिला
ंिकतु सरकार ने बजट में इसके लिए आवंटन घटा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को
मनरेगा के लिए 100 दिन के काम के बजाय 365 दिन करके इसके लिए आवंटन बढ़ा
दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी
द्वारा स्थापित अमर जवान ज्योति को बुझाकर दूसरी जगह स्थापित किया है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अमर जवान ज्योति बनवाना शुरू किया
जिसमें राज्य के सभी शहीदों का नाम अंकित होगा तथा कांग्रेस के पूर्व
अध्यक्ष राहुल गांधी इसके लिए भूमि पूजन करके आए हैं।
कांग्रेस सदस्य ने आरोप लगाया, ‘‘ये गांधी को नहीं, गोडसे को मानने वाले
लोग हैं।’’ उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने छत्तीसगढ़ में हुई धर्म संसद
में गांधीजी को अपशब्द कहे और गोडसे की तारीफ की, उसका इन लोगों (भाजपा के
कुछ नेताओं) ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने उस कालीचरण
को जेल में डाल दिया है जिससे पता चलता है कि कौन गांधी के साथ हैं, कौन
उनके विरोध में हैं।
उन्होंने कोरोना काल में सेंट्रल विस्टा परियोजना के औचित्य पर सवाल
उठाया। उन्होंने दावा किया कि देश में दो ही अमीर हुए है, एक तो सबसे धनी
भारतीय जनता पार्टी और दूसरा उनके वो मित्र जिनके पास विश्व में सबसे अधिक
संपत्ति है।

Journalist खबरीलाल