Breaking News

news raipur:: अब रायपुर जिले में भी खुलेंगे स्कूल:

post

 रायपुर. कोरोना संक्रमण की दर 4 प्रतिशत से नीचे आने के
बाद अब रायपुर जिले में भी स्कूल खुलेंगे. कलेक्टर ने कक्षा 6वीं से 12वीं
की कक्षाएं शत-प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू करने की अनुमति दे दी है.
प्राइमरी स्कूल अब भी बंद रहेंगे. राज्य शासन ने निर्णय लिया था कि जिन जिलों में कोरोना संक्रमण दर 4
प्रतिशत से अधिक हैं, वहां स्कूल बंद किए जाएं. शासन के निर्देश पर जिले के
समस्त स्कूल 5 जनवरी से बंद हैं. अब जबकि संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में
है और अधिकांश प्रतिबंधों में छूट दी गई थी. तब स्कूलों को भी खोलने की
मांग उठी. जिसके बाद जिला प्रशासन ने जिले में स्कूल खोलने की अनुमति
प्रदान कर दी. कलेक्टर द्वारा देर शाम जारी आदेश के अनुसार जिले में कोरोना पॉजिटिव
दर 4 प्रतिशत से कम होने पर आंगनबाड़ी केन्द्रों, कक्षा 6वीं से 12वीं तक
मिडिल, हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों को शत-प्रतिशत क्षमता के साथ
संचालित किया जाएगा. पहली से 5वीं तक के प्राइमरी स्कूल अब भी बंद रहेंगे.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner