Breaking News

news raipur:: एम्स में आधुनिक मशीनों से मूत्र रोगों का होगा उपचार:

post

रायपुर । राजधानी के अखिल भारतीय
आयुर्विज्ञान संस्थान के यूरोलाजी विभाग में मूत्र रोगों की अत्याधुनिक
जांच सुविधा यूरोडायनामिक्स स्टडी की शुरूआत की गई है। इससे विभाग में बड़ी
संख्या में आने वाले रोगियों की कई गंभीर बीमारियों की जांच जल्द संभव
होगी। निदेशक प्रो. (डा.) नितिन एम. नागरकर ने नई सुविधा का उद्घाटन करते
हुए बताया कि यूरोलाजी विभाग में स्थापित यूरोडायनामिक्स वर्क स्टेशन पर यह
जांच सुविधा प्रारंभ की गई है।

प्रदेश में यह किसी सरकारी संस्थान
में स्थापित यूरोलाजी संबंधी प्रथम अत्याधुनिक सुविधा है। इससे मूत्र
संबंधी जांच और उपचार जल्द संभव हो सकेगा। विभागाध्यक्ष डा. अमित शर्मा ने
बताया कि इस सुविधा से प्रोस्टेटमेगाली, न्यूरोजेनिक ब्लेडर संबंधी
चुनौतियां, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पेशाब करने में होने वाले दर्द और
लीकेज एवं यूरीनरी ब्लेडर संबंधी सभी रोगों का जल्द इलाज संभव होगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner