उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के आखिरी चरण की वोटिंग आज होगी. आखिरी चरण में यूपी के 9 जिलों की 54 सीटों पर मतदान होना है. इसके लिए चुनाव आयोग (Election Commission) की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. सातवें और अंतिम चरण में सभी दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. आज जिन 54 सीटों पर वोटिंग होनी है उनमें वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही शामिल हैं. पीएम मोदी (PM Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पर सभी दलों की निगाहें टिकी हुई हैं.
सातवें चरण में 2 करोड़ 6 लाख मतदाता हैं. इनमें 1 करोड़ 10 लाख पुरुष और 96 लाख महिला वोटर्स (Women Voters) शामिल हैं. वहीं 1017 थर्ड जेंडर वोटर्स भी शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सभी मतदाता 7 मार्च को 613 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे. सोमवार को जिन 54 सीटों पर वोटिंग होनी है, उनमें से 29 सीटें पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी, 11 सीटें सपा, 6 बसपा और 3 सीटें सुहेलदेव पार्टी ने जीती थीं. वहीं निषाद पार्टी को 1 सीट मिली थी. 2017 चुनाव सुहेल देव पार्टी ने बीजेपी के साथ मिलकर लड़ा था, लेकिन इस बार वह अखिलेश यादव के साथ हैं.
सातवें चरण की 54 विधानसभा सीटों में 613 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इनमें 75 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा पूरी कर ली गई है. वहीं कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनिंग, मास्क और पीपीई किट की व्यवस्था की गई है. खबर के मुताबिक सातवें चरण की 54 विधानसभा सीटों में से 28 सीटें संवेदनशील हैं.

Journalist खबरीलाल