Breaking News
स्थानीय post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Monday ,March 07,2022

News Koriya (Shreekant Jaiswal) :: मनेन्द्रगढ़ वन मंडल के परिक्षेत्रों में तेंदूपत्ता संग्राहकों एवं वन समिति अध्यक्षों का कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया:

post

श्रीकांत जायसवाल कोरिया/मनेन्द्रगढ़ वन मंडल के परिक्षेत्र जनकपुर, कुंवारपुर, बहरासी अन्तर्गत तेंदूपत्ता संग्राहकों का एवं वन समिति अध्यक्षों का कार्यशाला सह प्रशिक्षण 2022 का आयोजन सोमवार को वन निरीक्षण कुटीर जनकपुर में किया गया। जिसमे तेंदूपत्ता शाख कर्तन, तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य एवं उसकी अवधि के बारे मे विस्तार पूर्वक चर्चा कर जानकारी दिया गया।

इस दौरान तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य हेतु फड़ का चयन करना एवं कार्य मे लगे कर्मचारियों के कर्तव्य एवं भूमिका के बारे बताते हुए प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही तेंदूपत्ता तोड़ाई एवं गड्डी बंधाई तथा तेंदूपत्ता की फड़ पर खरीदी के सम्बंध में बताया गया, इसके उपरांत तेंदूपत्ता का उपचार करना, पत्ती मे सिंचाई करना, बोरा मे तेंदूपत्ती को भरना, परिवहन करना एवं गोदाम में भंडारण एवं रखरखाव के सम्बंध में विस्तार पूर्वक बताया गया।   

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि रविप्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य रविशंकर सिंह,  सरपंच ग्राम पंचायत जनकपुर श्रीमती जयमनिया बाई, उप वन मण्डलाधिकारी उत्तम कुमार पैकरा, धर्मजीत पटेल उप प्रबन्धक व संचालक जिला यूनियन मनेन्द्रगढ़, उप वन मंडलाधिकारी जनकपुर के.एस. कंवर, वन परिक्षेत्र अधिकारी जनकपुर चन्द्रमणि तिवारी, वन परिक्षेत्राधिकारी कुंवारपुर राम सागर गुप्ता, वन परिक्षेत्राधिकारी बहरासी इन्द्रभान पटेल, विधायक कार्यालय प्रभारी अवधेश सिंह, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष छोटेलाल वर्मा, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र पाण्डेय, गरीबा मौर्य, मोहन मौर्य, गणेश यादव, कमला तिवारी, अंजनी सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी,कर्मचारी प्रबन्धक फड़ मुंशी उपस्थित रहे ।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner