Breaking News
Recepie post authorJournalist खबरीलाल Saturday ,March 19,2022

रेस्टोरेंट स्टाइल में खट्टी कढ़ी बनाने की आसान रेसिपी:

post

आपने कढ़ी तो कई बार खाई होगी लेकिन कुछ टिप्स को फॉलो करके आप कढ़ी को नए
फ्लेवर के साथ बना सकते हैं. यह रेसिपी आपकी कढ़ी को बिल्कुल रेस्टोरेंट
स्टाइल में बनाने के लिए हेल्प करेगी. 

सामग्री-

पकौड़े के लिए 1/2 कप बेसन, 1 चुटकी बेकिंग सोडा, 1 चुटकी हल्दी पाउडर, 1
चुटकी लाल मिर्च पाउडर, 1/2 टीस्पून गरम मसाला कढ़ी बनाने के लिए,  500
ग्राम खट्टा दही, 1/2 कप बेसन, 2 टीस्पून मेथी के बीज, एक चुटकी हींग 1/4
टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर, 2 सूखी लाल मिर्च, नमक
स्वादानुसार तेल जरूरत के अनुसार तड़के के लिए 2 टीस्पून तेल, 1 टीस्पून
राई एक चुटकी हींग, 1/4 टीस्पून गरम मसाला

विधि- 

सबसे पहले एक बर्तन में पकौड़े की साम्रगी डाल दें। इसमें पानी डालकर गाढ़ा
घोल तैयार कर लें। अब एक बर्तन में दही और 2 कप पानी डालकर अच्छी तरह से
फेंट लें। इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लें। मीडियम
आंच पर कड़ाही में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें। इसमें छोटे-छोटे
पकौड़े डालकर तल लें। तले हुए पकौड़ों को एक प्लेट पर निकाल कर अलग रख दें।
अब उसी तेल को आधा कर हींग, मेथी और सूखी लाल मिर्च डालकर तड़काएं। इसमें
दही-बेसन वाला घोल डालकर एक उबाल आने तक लगातार चलाते हुए पकाएं। जब बेसन
में उबाल आ जाए तब इसे 10-15 मिनट तक पकाएं। तय समय के बाद इसमें पकौड़े
डालकर 2 मिनट तक ढककर पकाएं और गैस बंद कर दें। मीडियम आंच पर पैन में तेल
डालकर गरम करें। इसमें हींग, राई और गरम मसाला डालकर तड़काएं। तड़के को
तुरंत ही कढ़ी पर डाल दें। तैयार है स्वादिष्ट कढ़ी। चावल या रोटी के साथ
गरमागरम सर्व करें।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner