भिलाई। कश्मीर में हुए व्यापक जनसंहार पर बनी फिल्म द
कश्मीर फाइल्स देखने राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय भिलाई के सिविक सेंटर
स्थित मिराज सिनेमा घर में अपने समर्थकों के साथ पहुंची। लगातार हाउस फुल
चल रही इस बहुचर्चित फ़िल्म को देखने आतुर दर्शकों की संख्या मिराज़ सिनेमा
घर में भी सीटों की संख्या से काफी ज़्यादा हो गई थी। इस दौरान हालत यह हो गए कि राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय स्वयं सीढ़ी पर बैठकर
अपने समर्थक दर्शकों को सीट दिलवाती रही। बाद में उनके कुछ समर्थकों ने
सीट खाली कर उन्हें बैठने का आग्रह किया तब जाकर वह बैठी। यही नहीं सरोज
पांडेय ने फिल्म देखने पहुंचे अन्य दर्शकों का भी अभिवादन किया। फिल्म
देखने के बाद उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों के साथ जो हुआ वह गलत हुआ।

Journalist खबरीलाल