Breaking News

कमर के पास से साड़ी को बांधने का सबसे आसान हैक, पतला दिखेगा पेट:

post

गर्मियां शुरू हो गई हैं और कॉटन साड़ी पहनने का मन शायद इस सीजन में
आपका भी करता हो। इस सीजन में कॉटन साड़ियों का ग्रेस बहुत ही अलग होता है,
लेकिन अगर देखा जाए तो इन साड़ियों के साथ हमेशा एक समस्या होती है कि ये
वेस्ट एरिया से फूली हुई दिखती हैं और हमारी लोअर बॉडी का शेप इनकी वजह से
खराब लगने लगता है। 

कॉटन की साड़ियों का ग्रेस और कंफर्ट तो बहुत ज्यादा होता है, लेकिन कई
महिलाएं इसे पहनने से बचती हैं वो भी सिर्फ इसी कारण से। कॉटन ही नहीं कोई
भी फूलने वाला फैब्रिक जैसे ऑर्गेंजा, टिशू, टसर सिल्क, क्रेप आदि के साथ
यही समस्या देखी जाती है और इन्हें मैनेज करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे
में अगर आपको एक साधारण सा हैक बताया जाए जिससे आपका काम बहुत आसानी से हो
जाए तो थोड़ा बेहतर होगा न। 

क्लोदिंग ब्रांड सुता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर ये साड़ी हैक शेयर किया
है जिससे आप परफेक्ट साड़ी बांध सकती हैं। ये हैक सभी के लिए कारगर साबित
होगा और स्टेप-बाय-स्टेप साड़ी को बांधने का तरीका बताया गया है।

कैसे बांधें सही तरह से साड़ी-

स्टेप 1- साड़ी की प्लीट्स बनाते समय रखें ध्यान: 

सबसे पहले अपनी प्लीट्स को ध्यान से बनाएं और इसके लिए पिन का सहारा
लेने की भी जरूरत नहीं है। कॉटन साड़ियों में तो प्लीट्स बहुत आसानी से बन
जाती हैं। आपको बस ये ध्यान रखना है कि सारी प्लीट्स एक ही बराबर हों। 

pleating saree

सबसे बड़ी गलती ही ये होती है कि अगर आपकी साड़ी की प्लीट्स
एक जैसी या एक ही साइज की नहीं हैं और कोई एक भी ऊपर या नीचे है तो साड़ी
फूली हुई दिखेगी और इस केस में आपको पिन लगाने की जरूरत भी पड़ेगी। 

स्टेप 2- प्लीट्स को टक इन करने का सही तरीका: 

प्लीट के आखिरी छोर को लेकर हमें नाभि के अंदर टक इन करना है, लेकिन
यहां पर आपको कमर की साइड से आते हुए कपड़े को पहले टक करें और फिर प्लीट्स
को अंदर डालें। यहां दूसरी गलती लोग ये करते हैं कि पहले प्लीट्स को अंदर
टक करते हैं और फिर बचे हुए कपड़े को साड़ी के अंदर ठूंसने की कोशिश करते
हैं।  

ये सही तरीका नहीं है क्योंकि इससे वेस्ट लाइन में हैवी लुक आता है।
आपको पहले उस बचे हुए कपड़े को सफाई से नाभी के नीचे टक करना है। अगर
प्लीट्स नाभि की लाइन में ही रहेंगी तो ये सही से सेट रहेंगी आपको बार-बार सेफ्टी पिन लगाकर इन्हें सेट करने की जरूरत नहीं होगी।  

स्टेप 3- सबसे जरूरी हैक जो साड़ी को नहीं देगा फूलने: 

अब प्लीट्स को अंदर टक करने के बाद हिप एरिया के ऊपर जो हिस्सा है वहां
आप छोटे-छोटे फोल्ड कर साड़ी को मैनेज करें। ये छोटा सा ट्रिक साड़ी को सेट
कर देगा और फिर साड़ी बार-बार फूलेगी नहीं और पेट में भी पतला लुक आएगा। 

saree hacks to slim look

स्टेप 4-  पल्लू को मैनेज करना: 

अब आखिरी स्टेप है पल्लू को मैनेज करने की तो इसका सबसे अच्छा तरीका है
इसे 45 डिग्री के एंगल में लेना। अगर आपको पल्लू में पिन लगानी है तो कंधे
में न लगाकर कंधे से थोड़ा नीचे पीछे की साइड लगाएं। कॉटन की साड़ी में पिन लगाना जरूरी होता है।  

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner