Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: जोकारी को 29.32 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 19 गांवों में बेहतर होगी बिजली आपूर्ति:

post

khabrilalरायपुर। खबरीलाल न्यूज़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 28 नवंबर को जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोकारी में 29 करोड़ 32 लाख 84 हजार रुपये के पांच विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें एक कार्य का लोकार्पण तथा चार कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री ने काईकछार एवं बालाछापर में 4.45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों का भी लोकार्पण किया। इससे क्षेत्र के 19 गांवों में विद्युत आपूर्ति बेहतर होगी।

मुख्यमंत्री ने ग्राम बनकम्बो में चीक समाज के लिए 50 लाख रुपये के सामाजिक भवन तथा जोकारी में 30 लाख रुपये के महतारी सदन निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा जोकारी में मिनी स्टेडियम एवं खेल मैदान निर्माण की भी घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरस्थ वनांचलों के प्रत्येक गांव तक सड़क, बिजली, पेयजल सहित बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। गांवों की खुशहाली और समृद्धि ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner