Breaking News

इंस्टाग्राम पर शेयर करनी है खूबसूरत फोटो, तो फॉलो करें क्विक मेकअप टिप्स:

post

आजकल के समय में सोशल मीडिया का महत्व काफी बढ़ गया है। इंस्टाग्राम,
फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म कम्यूनिकेशन बेहतर बनाने के लिए बनाए गए थें, लेकिन
इन दिनों इनका इस्तेमाल फोटो और वीडियो अपलोड करने के लिए किया जा रहा है।
खासकर महिलाएं अपनी खूबसूरत फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद
करती हैं। साल 2020 से भारत में महिलाओं में इंस्टा रील बनाने का क्रेज
काफी बढ़ गया है। अगर आप भी खूबसूरत फोटो और रील बनाना चाहती हैं, तो उसके
लिए खुद को फ्लॉलेस लुक दें। इंस्टाग्राम पर स्टनिंग फोटो  शेयर करने से
पहले इन क्विक मेकअप टिप्स को जरूर फॉलो करें।

फेस करें क्लीन 

women makeup guide for instagram photoshoot ()

मेकअप करने से पहले चेहरे को क्लीन करना बेहद जरूरी होता है। फेस वॉश
करने से चेहरे की गंदगी, ऑयल हट जाता है। इसके बाद अपने चेहरे पर फेस सीरम
लगाएं। इससे चेहरे पर ग्लो आता है। बता दें कि आपको सीरम स्किन टोन के
हिसाब से लगाना चाहिए। अगर आपकी ऑयली स्किन है तो आपके लिए विटामिन-सी सीरम
बेहतर होगा। इससे चेहरे पर ग्लो आता है। 

मॉइश्चराइजर और फाउंडेशन को मिक्स करें 

क्विक मेकअप के लिए आप मॉइश्चराइजर और फाउंडेशन को मिक्स करके लगा सकती
हैं। इससे आपका मेकअप जल्दी हो जाएगा। यह आपके फेस पर लाइट फिनिश लुक देगा।
अक्सर आपने महसूस किया होगा कि फाउंडेशन लगाने के बाद इसे काफी देर तक ब्लेंड करना पड़ता है, लेकिन मॉइश्चराइजर के साथ इसे मिक्स करके लगाने से ब्लेंड नहीं करना पड़ता है। 

लिप और चिक मेकअप 

tips to makeup guide for instagram photoshoot for women ()

इंस्टाग्राम पर रील बनाने से पहले जल्दी मेकअप करने के लिए आप लिपस्टिक
को ब्लश की तरह भी यूज कर सकती हैं। इसके लिए थोड़ी सी लिपस्टिक लें और
इसे चीक्स पर लगा लें। ब्लश लगाने के लिए आप पिंक कलर की लिपस्टिक का
इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं इसी लिपस्टिक को अपने लिप्स पर लगाकर अपने
मेकअप को कंप्लीट करें।

आई मेकअप 

क्विक मेकअप के लिए आप लाइनर की जगह काजल से लाइनर लगा सकती हैं। इससे आप कम समय में आसानी से लाइनर लगा सकती हैं। इसके बाद पलकों को घना दिखाने के लिए मस्कारा का यूज करना न भूलें। वॉल्यूम लैशेज से आंखें खूबसूरत लगती हैं। 

हाइलाइटर 

इन दिनों मेकअप आर्टिस्ट ग्लोइंग लुक के लिए हाइलाइटर का यूज करना पसंद
कर रही हैं। आप भी फ्लॉलेस लुक के लिए इसका उपयोग कर सकती हैं। यह चेहरे के
फीचर को उभारने में मदद करता है। हाइलाइटर को चीक्स बोन, नोज ब्रिज, लिप्स
और नोज टिप पर लगाएं। इससे आपको शानदार लुक मिलेगा और आपकी फोटोज भी
खूबसूरत नजर आएंगी। 

हेयरस्टाइल 

quick makeup guide

फ्लॉलेस लुक के लिए मेकअप के साथ-साथ हेयरस्टाइल का भी अच्छा होना जरूरी
है। क्विक हेयर स्टाइल के लिए आप मेसी बन बना सकती हैं। मेसी बन के लिए
पोनीटेल बनाएं। इसके बाद बन बना कर पिन से सेट करे लें। फिर बन को हल्का
ढीला कर लें। अगर आपको बन हेयरस्टाइल पसंद नहीं है तो आप ओपन हेयर भी
स्टाइल कर सकती हैं। 

 स्टनिंग लुक के लिए ये क्विक मेकअप टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य
आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी
वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner