Breaking News

news raipur:: मुख्यमंत्री ने माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर उन्हें किया नमन:

post

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रसिद्ध कवि, लेखक और पत्रकार ’पद्मभूषण’ श्री माखनलाल चतुर्वेदी की 4 अप्रैल को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने श्री माखनलाल चतुर्वेदी को याद करते हुए कहा कि माखनलाल जी ने अपनी प्रभावशाली लेखनी से लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत किया और उन्हें आजादी की लड़ाई में सक्रिय सहयोग के लिए प्रेरित किया।  उनकी रचनाओं में प्रकृति प्रेम के साथ त्याग, बलिदान और देश भक्ति का अनूठा संगम दिखाई देता है। उनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बिलासपुर के सेन्ट्रल जेल में लिखी गई लोकप्रिय रचना पुष्प की अभिलाषा देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत कर जाती है । श्री बघेल ने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी जी की रचनाएं और  उनका अमूल्य योगदान लोगों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner