Breaking News

news raipur:: रायपुर से विशाखापट्टनम तक मई से दोहरीलाइन पर दौड़ेगी ट्रेनें:

post

 रायपुर। रायपुर से विशाखापट्टनम
जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने लाखौली से आरवीएच
रेलवे स्टेशन तक लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया है। एक रूट से दूसरे पर
जाने के लिए रेलवे लाइन को जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके जुड़ने
के बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। दोहरीकरण होने से यात्रियों
के समय की बचत होगी। साथ ही मालगाड़ियों की संख्या में इजाफा होगा, जिससे
रेलवे को राजस्व का फायदा होगा। रेलवे के अधिकारी का दावा है कि लाइन जोड़ने
का काम तीव्र गति से हो रहा है। मई 2022 तक ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया
जाएगा। गौरतलब है कि रायपुर से विशाखापट्टनम रूट पर एक दिन में करीब
एक दर्जन से अधिक यात्री गाड़ी एवं 50 से अधिक मालगाड़ी गुजरती है। यह सभी
गाड़ियां एक ही लाइन से होकर जाती है, जिससे अक्सर ट्रेनें विलंब से होकर
चलती हैं। यात्रियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए
रेलवे प्रशासन रायपुर से टिटलागढ़ तक दोहरीकरण का काम कर रहा है। संबलपुर
रेलवे मंडल ने टिटलागढ़ लाखौली तक दोहरीकरण का काम पूरा कर लिया है। लाखौली
से रायपुर रेलवे स्टेशन तक दोहरीकरण का काम रायपुर रेलवे मंडल को करना है।
रायपुर रेलवे मंडल की तरफ से नयारायपुर, मंदिरहसौद और आरबीएच रेलवे स्टेशन
तक पटरी बिछाने का काम पूरा कर लिया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner