27 जुलाई 2022 की रात 11:30 बजे तक ईडी ने अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया के फ्लैट से 20 करोड़ नगद बरामद किया था जिसके लिए नोट गिनने की मशीन बुलाई गई थी। आज सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेलघरिया स्थित अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से 27करोड़ 90 लाख रुपये बरामद हुए है जिसे ईडी ने जब्त कर लिया है और फ्लैट को सील कर दिया है।
अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया के फ्लैट से करोड़ों रुपये कैश के साथ सोने के आभूषण, सोने के ईंटें और संपत्ति से संबंधित दस्तावेज मिले हैं जिसे ईडी ने जब्त कर फ्लैट को सील कर दिया गया है। इतने भारी मात्रा में कैश, आभूषण, संपत्ति के दस्तावेज मिलने के बाद ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि पार्थ और अर्पित के अन्य फ्लैटों में और नोट तो नहीं रखे गए हैं ?
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अर्पिता मुखर्जी ने ईडी के सामने कबूला की पैसे मंत्री पार्थ चटर्जी के हैं और उन्हें भी इजाजत नहीं थी कि वे उन कमरों में जाएं जहां कैश और दस्तावेज रखे हुए हैं। वाशरूम के बने लाकर से भी करोड़ों के सोना मिले हैं।टीएमसी ने अभी तक मंत्री पार्थ चटर्जी पर किसी भी तरह का एक्शन नहीं लिया गया है जबकि टीएमसी के अंदर से ही पार्थ चटर्जी को हटाने की मांग उठ चुकी है साथ ही बीजेपी कोलकाता में एसएससी घोटाले पर बड़ा आंदोलन कर रही है। अब देखना ये है कि सीएम ममता बनर्जी इस बाबत क्या स्टैंड लेती है।

Journalist खबरीलाल