Breaking News

News Raipur Crime (Telibandha PS) :: युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार:

post

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर से एक माॅडल के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई है। जिसके बाद से आरोपी युवक फरार हो गया है, पुलिस उसकी पतासाजी में जुट गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर की एक 19 वर्षीय माॅडल वीआईपी रोड़ स्थित एक होटल में अपने दोस्त से मिलने पहुंची थी। इस दौरान आरोपी युवक साहिल जैन ने उसके साथ जोर जबर्दस्ती करते हुए दुष्कर्म को अंजाम दिया।       मिली जानकारी के अनुसार युवती ने इस घटना के बाद राजेन्द्र नगर थाने में फोन पर पुलिस कर्मियों को उसके साथ घटित घटना के बारे में अवगत कराया , परंतु पुलिस ने मदद करने की बजाए पल्ला झाड़ते हुए डायल 112 में फोन कर सहायता लेने की नसीहत दी। जिसके बाद युवती ने घटना के दो दिन बाद 27 अगस्त को  तेलीबांधा थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रकरण को जांच में लिया है। वहीं घटना के बाद से साहिल जैन फरार हो गया है, पुलिस उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner