Breaking News

गणेश चतुर्थी पर बच्चों को भगवान गणेश के जीवन से सिखाएं ये प्रेरणादायक बातें :

post

बच्चों को भगवान गणेश बहुत प्रिय होते हैं। भगवान
गणेश को बच्चे उनके हाथी के सिर, बड़े कान, विशाल पेट और उनकी बाल कथाओं
जैसी कई विशेषताओं के कारण जुड़ाव महसूस करते हैं। आपके बच्चे अक्सर फिल्मों
और किताबों में गणेश लीलाओं से जुड़ीं कई कहानियां भी पढ़ते हैं। इन
कहानियों में हमेशा कोई न कोई सबक जरूर छुपा होता है, जिसे आपके बच्चे
सिर्फ कहानियां पढ़ें ही नहीं बल्कि इन कहानियों को समझें भी। गणेश चतुर्थी
पर आप अगर बप्पा को घर ला रहे हैं, तो बच्चों को भगवान गणेश के जीवन की
शिक्षाएं भी जरूर बताएं। 

माता-पिता का हमेशा आदर करें 

एक पौराणिक कहानी के अनुसार भगवान गणेश और उनके भाई कार्तिक के बीच शर्त
लगी कि कौन पूरी दुनिया के चक्कर लगाकर वापस कैलाश पर लौटेगा। कार्तिक
भगवान दुनिया के चक्कर लगाने चले गए और भगवान गणेश ने अपने माता-पिता के
चारों ओर परिक्रमा करके कहा कि 'मेरी दुनिया तो मेरे माता-पिता के
इर्द-गिर्द घूमती है। भगवान गणेश अपने माता-पिता का आदर करने की सीख देते
हैं। 

किसी को कम न समझें 

इस दुनिया में छोटे जीवों को कमतर समझा जाता है लेकिन भगवान गणेश का वाहन
चूहा है। इसके यह सबक मिलता है कि कोई जीव कितना भी छोटा क्यों न हो लेकिन
उसके कर्म मायने रखते हैं। इस संसार में हर एक जीव का महत्व है। भगवान गणेश
की नजरों में सभी जीव समान है। 

धैर्य रखना 

भगवान गणेश की शारीरिक बनावट को लेकर कई असुरों ने मजाक उड़ाया था लेकिन बाल
गणेश ने कभी भी अपना धैर्य नहीं खोया और डटकर उनका मुकाबला किया। उन्होंने
दूसरों की बातें सुनकर कभी भी अपना आत्मविश्वास नहीं खोया। 

खुद पर भरोसा रखना 

कई ऐसे मौके आते हैं, जब दुनिया आपको कम आंकती हैं या फिर आपको बुरा महसूस
कराती है लेकिन ऐसे मौके पर आपको खुद पर भरोसा रखना है और जिस कार्य को
आपको सौंपा गया है, उसे पूरा करना चाहिए। आप खुद पर भरोसा करेंगे, तो
दुनिया आप पर जरूर भरोसा करेगी। 

ज्ञान ही शक्ति है 

शक्ति के कई रूप होते हैं। ताकत का यह अर्थ नहीं है कि आप हमेशा ही तलवार
लेकर बाहर निकलें बल्कि आप ज्ञान से भी दुनिया को जीत सकते हैं। भगवान गणेश
से यही सीख मिलती है कि आपका ज्ञान ही आपको बुरी परिस्थितियों से बाहर
निकालता है। ज्ञान ही शक्ति को पहचानें और हमेशा पढ़ने-लिखने में ध्यान
लगाएं। 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner