Breaking News
Recepie post authorJournalist खबरीलाल Friday ,September 30,2022

नवरात्रि में बिना प्याज-लहसुन के बनाएं दही-पापड़ की सब्जी :

post

नवरात्रि में प्याज-लहसुन के बिना अगर आप
कोई डिफरेंट ग्रेवी सब्जी ट्राई करना चाहते हैं, तो दही-पापड़ की सब्जी
ट्राई कर सकते हैं। यह सब्जी 30 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है। वहीं, आप
इस सब्जी को अपने हिसाब से मोडिफाई भी कर सकते हैं। दही-पापड़ की सब्जी
ट्रेडिशनल राजस्थानी डिश है, जिसे गुजरात में भी खाया जाता है। यह सब्जी
बच्चों को भी बेहद पसंद आएगी। 

दही पापड़ की सब्जी बनाने की सामग्री- 

दही

रोस्टेड पापड़ 

काली मिर्च 

लाल मिर्च 

टमाटर 

बेसन 

नमक 

हरी मिर्च

 धनिया 

गरम मसाला 

जीरा 

तेज पत्ता 

हरा धनिया

दही पापड़ की सब्जी बनाने की विधि- 

इस सब्जी को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में जीरा डालें। अब इसमें
तेजपत्ता डाल दें। इसके बाद दो चम्मच बेसन लेकर इसे भूनें। अब इसमें गरम
मसाला, धनिया, नमक, लाल मिर्च डालकर मसालों के साथ भून लें। आपको यह सारी
चीजें कम आंच पर भूननी है। इसके बाद इसमें आधा कटोरी दही डाल दें। अब दही
को अच्छी तरह चलाते रहें, जिससे कि यह फट न जाएं। अब इसमें थोड़ा पानी डाल
दें। इसे कम आंच पर पकने दें। अब लास्ट में इसमें रोस्ट किए हुए पापड़ डाल
दें और इसे ढककर रख दें। गैस बंद करें। हरा धनिया डालकर सर्व करें। 

कुकिंग टिप्स- 

-आप कोशिश करें कि इस सब्जी में रोस्टेड पापड़ ही डालें। तले हुए पापड़ डाल
रहे हैं, तो इसे सरसों के तेल में तलकर डालें और एक्सट्रा ऑयल को सूखा
लें। 

-आप अगर बच्चों के लिए यह डिश बना रहे हैं, तो इसमें पनीर के टुकड़े भी डाल सकते हैं। इससे सब्जी और भी टेस्टी बन जाएगी।   

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner