Breaking News

News CSEB :: पॉवर कंपनी अंतर क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता की खिताबी भिड़ंत आज, सेमीफाइनल में अंबिकापुर और कोरबा पश्चिचम होंगे आमने सामने , मड़वा का बिलासपुर से होगा मुकाबला:

post

रायपुर 27 नवंबर 2022 -  छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी अंतर क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच 28 नवंबर को दोपहर में खेला जाएगा।  पहले सेमीफाइनल के मैच होंगे।  पहला सेमीफाइनल कोरबा पश्चिम और अंबिकापुर के बीच होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में  मड़वा और बिलासपुर की टीमें आमने –सामने होंगी। 

नोडल अधिकारी श्री मनोज वर्मा एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा सचिव श्री आर.के.बंछोर ने बताया कि दूसरे दिन के लीग मुकाबलों के पूरा होने पर अंक तालिका में पूल ए और पूल बी की प्रमुख दो –दो टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच तय हुए हैं। इससे पहले लीग मुकाबलों में रायपुर  सेन्ट्रल की दो मैचों में हार के बाद सेमीफाइनल में पहुँचने की उम्मीद समाप्त हो गई।

28 नवंबर सोमवार को सुबह सेमीफाइनल तथा दोपहर फाइनल मुकाबला होगा। प्रबंध निदेशकों के हाथों विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा पॉवर कंपनी अंतरराज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता में टीम चयन के लिए 25 खिलाड़ियों के नाम तय किए जाएंगे। कंपनी की वार्षिक खेल प्रतिस्पर्धाओं के क्रम में फुटबाल प्रतियोगिता रायपुर क्षेत्र की मेजबानी में आयोजित की जा रही है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner