Breaking News

छात्र नेता की शिकायत पर 43 गार्डों के खिलाफ केस दर्ज, बवाल के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा:

post

प्रयागराज. इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में हुई
हिंसा के बाद यहां सुरक्षा बढ़ाई गई है. इस मामले में प्रयागराज के कर्नलगंज
थाने में छात्र नेता विवेकानंद पाठक की शिकायत पर 43 गार्डों के खिलाफ
मामला दर्ज किया गया है. वहीं विश्वविद्यालय में पीएसी के साथ ही आरएएफ को
भी तैनात किया गया.

बता दें कि कल हुई हिंसा के बाद कैंपस में कई थानों की पुलिस फोर्स भी
तैनात की गई. यूनियन हॉल को छावनी में तब्दील किया गया है. बवाल के बाद
छात्रों ने आज बैठक बुलाई है. सिमें पूर्व और निवर्तमान शासन पदाधिकारी
शामिल होंगे. आज की बैठक में आगामी रणनीति तय की जाएगी.

आरोप है कि सुरक्षा गार्डों ने छात्रों की पिटाई के साथ ही फायरिंग की.
इसमें आठ छात्र जख्मी हुए हैं. बवाल पूर्व छात्रनेता व कांग्रेस के प्रदेश
सचिव विवेकानंद पाठक से अभद्रता से शुरू हुआ. वह यूनियन हॉल के पास स्थित
एसबीआई शाखा में जा रहे थे. आरोप है कि सुरक्षा गार्डों ने उन्हें भीतर
जाने से रोक दिया.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner