Breaking News

पुलिस महानिरीक्षक, जिला रायपुर द्वारा आहुत की गई रायपुर पुलिस के अधिकारियों की बैठक:

post

दिनांक 23.12.2022 को अजय कुमार यादव पुलिस महानिरीक्षक जिला रायपुर एवं प्रशांत अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन में रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई। बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव द्वारा लंबित अपराध, मर्ग एवं शिकायत का जल्द से जल्द निराकरण करने, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही तथा महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने, संपत्ति संबंधी मामलों में विशेष रूचि लेकर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये।

गंभीर मामलों की विवेचना स्वयं थाना प्रभारियों को करने, साईबर संबंधी मामलों में हर संभव कार्यवाही कर पीड़ित को त्वरित राहत देने के निर्देश दिये गये। नशा से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने तथा नशा/जुआ/सट्टा पर पूर्णतः अंकुश लगाने निर्देशित किया गया।

आगामी समय में होने वाले व्ही.आई.पी. ड्यिूटी एवं धरना प्रदर्शन पर बेहतर कार्य कर शांति पूर्ण तरीके से व्ही.आई.पी. ड्यिूटी एवं धरना प्रदर्शन को संपादित करने के निर्देश दिये गये। पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव द्वारा अच्छे कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की गई तथा जिन पुलिसकर्मियों के काम में कमियां पायी गयी उन्हें चेतावनी दी गई।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner