सब इंस्पेक्टर (SI) ने बड़ा कारनामा कर पुलिस अधिकारियों को हैरत में
डाल दिया. सब इंस्पेक्टर की पोस्ट के लिए ट्रेनिंग लेने और सालों इस पद पर
बिताने के बाद भी पता नहीं कि गोली कैसे चलाई जाती है. सब इंस्पेक्टर ने
गोली जब डीआईजी के सामने नली में डाली तो वो भी हैरान हो गए.
दरअसल बस्ती रेंज के डीआईजी आरके भारद्वाज संतकबीर नगर के दौरा पर थे.
मंगलवार को वो निरीक्षण पर खलीलाबाद थाना पहुंच गए. यहां उन्होंने थाने में
आर्म्स निरीक्षण का हाल देखा. इसके बाद वहां तैनात सभी पुलिसकर्मियों को
पिस्टलस, रायफल, टीयर गन समेत अन्य हथियार चलाकर दिखाने को कहा. डीआईजी ने
एक सब इंस्पेक्टर को बुलाया और हथियार चलाकर दिखाने को कहा.
सब इंस्पेक्टर उनके सामने राइफल में नली से गोली डालकर उसे चलाने का
प्रयास करने लगा. ये देखकर डीआईजी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. साथ ही थाने पर
मौजूद सभी पुलिसकर्मी दंग रह गए. डीआईजी ने इसके बाद कहा कि अगर पुलिसकर्मी
गोली चलाना नहीं जानते और पिस्टल तक खोल नहीं पा रही तो जान जा सकती है.

Journalist खबरीलाल