Breaking News

IES चंद्रशेखर बेलचंदन ने अपने उच्च अधिकारी IAS धर्मेश साहू पर लगाया प्रताड़ना का आरोप; सीएम एवं डीजीपी को भेजी चिट्ठी:

post

रायपुर 28 दिसंबर 2022। मिली जानकारी के अनुसार IES अधिकारी चंद्रशेखर बेलचंदन ने अपने उच्च अधिकारी IAS अफसर धर्मेश साहू पर गंभीर आरोप लगाये हैं। छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड में पदस्थ अफसर बेलचंदन ने आयुक्त धर्मेश साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए पत्र अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अराजपत्रित संघ को लिखा है।पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, डीजीपी, चीफ सिकरेट्री सहित अन्य अधिकारियों को भेजी गयी है।

अपने एक पन्ने के पत्र में IES अफसर चंद्रशेखर बेलचंदन ने लिखा है कि अगर मेरी मृत्यु होती है या फिर मैं आत्महत्या करता हूं, तो इसके लिए IAS धर्मेश साहू जिम्मेदार होंगे। पत्र में जबरन प्रताड़ित करने, निलंबित करने, बदले की भावना से प्रभार छिन लेने जैसी शिकायत की गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार IES चंद्रशेखर बेलचंदन रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत बॉर्डर रोड आर्गेनाईजेशन के अफसर हैं जो प्रतिनियुक्ति पर यहां सेवा दे रहे हैं। खबर यह भी है कि IES बेलचंदन की प्रतिनियुक्ति की अवधि 2017 में खत्म हो चुकी है जिसके तहत उन्हें अपने मूल विभाग में वापस चले जाना था पर वे छग हाउसिंग बोर्ड में जमे हुए हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner