रायपुर। मकर संक्रांति 14 जनवरी के पूर्व राजधानी में पतंगबाजी शुरू हो गई
है और चाइनीज मांझा की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है और पुलिस भी इससे बेखबर
है। गुरुवार को चाइनीज मांझा की चपेट में आ जाने के कारण एक युवती का जहां
गला कट गया वहीं चार अन्य लोग भी घायल हो गए है। युवती ने चाइनीज मांझा
बेचने वालों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है ताकि कोई दूसरा और
इसकी चपेट में न आ सकें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकिता निगम सरकार
पंडरी से होते हुए राजातालाब के पास गुरुवार शाम 4.30 बजे अपनी एक्टिवा से
जा रही थी। उसी समय वह चाइनीज मांझे की चपेट में आ गई। खुद का बचाव
करते-करते युवती का जहां गला कट गया, वहीं चार अंगुलियां भी जख्मी हो गईं।
अंकिता निगम ने बताया कि एक हाथ से गाड़ी और दूसरे हाथ से माझे को संभालने
के बाद वह जख्मी हो गई। वह शंकर नगर स्थित आरोग्य अस्पताल पहुंची, जहां पता
चला कि गुरुवार को मांझे से जख्मी हुए चार और लोग पहले ही इलाज के लिए आ
चुके हैं। अंकिता निगम सरकार ने चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ
कार्रवाई की मांग की है।

Journalist खबरीलाल