Breaking News

बेटा गिरफ्तार हुआ तो प्लेन पर करवा दी फायरिंग, शहर में आगजनी:

post

मैक्सिको में जेल में बंद ड्रग माफिया अल
चापो गुजमैन के बेटे ओविडियो गुज़मैन की गिरफ्तारी के बाद मैक्सिको में
दंगे भड़क गए हैं। सुरक्षा बलों ने अक्टूबर 2019 में भी उत्तरी राज्य
सिनालोआ में ओविडियो को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था,लेकिन उसके ड्रग
गिरोह की हिंसक प्रतिरोध की वजह से उसे जल्दी रिहा कर दिया गया था।

इस बार फिर जैसे ही उसकी गिरफ्तारी की सूचना ड्रग गिरोह को लगी,
शहर में दंगे भड़क गए हैं। इससे दो लोगों की मौत हो गई। ओविडियो की
गिरफ्तारी के बाद दंगाइयों ने सड़कें ब्लॉक कर दीं और गाड़ियों में आगजनी
की है। उपद्रवियों ने स्थानीय एयरपोर्ट पर भी हमला बोल दिया  और एक पैसेंजर
प्लेन पर फायरिंग की है।

उपद्रवियों की हरकतों के मद्देनजर सिनालोआ के तीन हवाई अड्डों पर
100 से ज़्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। बीबीसी की एक रिपोर्ट के
मुताबिक, राज्य के गवर्नर ने बताया है कि  18 लोगों को अस्पताल में भर्ती
कराया गया है।

मैक्सिको के रक्षा मंत्री लुइस क्रेसेंसियो सैंडोवल ने एक
संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सुरक्षा बलों ने सिनालोआ कार्टेल के 32
वर्षीय वरिष्ठ सदस्य को पकड़ लिया है। संडोवाल ने कहा कि गिरफ्तारी के
पिछले प्रयास के बाद से भगोड़ा ओविडियो अब राजधानी मेक्सिको सिटी में कैद
में है।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो, जिसे रॉयटर्स ने सत्यापित
करने में असमर्थता जाहिर की है, में उत्तरी राज्य सिनालोआ के मुख्य शहर
कुलियाकान में रात भर भारी लड़ाई दिखाई गई है, जिसमें आसमान हेलीकॉप्टर की
गोलियों से जगमगा उठा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner