नई दिल्ली :: एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला सहयात्री पर पेशाब करने के मामले में आरोपी शंकर मिश्रा की परेशानी बढ़ती जा रही है। ताजा खबर यह है कि मुंबई निवासी शंकर मिश्रा को बेंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले उसे उसकी कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है। पुलिस केस की जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने एयर इंडिया के स्टाफ को भी तलब किया है।
नया खुलासा यह भी है कि शंकर मिश्रा ने महिला को 15,000 रुपए का मुआवजा भी दिया था, जो उसके परिवार ने लौटा दिया। शंकर मिश्रा के वकील के मुताबिक, मामला सामने आने के बाद दोनों पक्षों के बीच व्हाट्सएप पर बात भी हुई थी। महिला की तरफ से उनकी बेटी ने बात की थी। शंकर मिश्रा के वकील का कहना है कि शराब के नशे में हुए घटनाक्रम के बाद उन्होंने महिला के सभी चीजें साफ करवा दिए थे ।
दोनों पक्षों के बीच बात भी हो गई थी, लेकिन उसके बाद मामले को नया तूल दिया गया। वकीलों की ओर से जारी बयान के मुताबिक, शंकर मिश्रा ने महिला के कपड़े और बैग 28 नवंबर को साफ करवा दिए थे और 30 नवंबर को उनके घर तक भिजवा दिए थे।

Journalist खबरीलाल