Breaking News

जिम में वर्कआउट करते हुए 41 वर्षीय डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत:

post

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जिम में वर्कआउट करते समय डॉक्टर की तबीयत अचानक बिगड़ी. वह नीचे गिरे और उनकी मौत हो गई. पूरी घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना विकास नगर क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, 41 साल के डॉक्टर संजीव पाल जिम में वर्कआउट कर रहे थे.

तभी उनकी तबीयत बिगड़ी और वह वर्कआउट करते-करते नीचे गिर गए. बताया जा रहा है कि हार्टअटैक के कारण उनकी मौत हुई है. पुलिस ने बताया कि संजीव पाल बाराबंकी के अस्पताल में कार्यरत थे. विकासनगर में वह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रह रहे थे.

रोजाना की तरह वह टेढ़ी पुलिस स्थित जिम में वर्कआउट के लिए आए थे. तभी उन्हें हार्ट अटैकआया और उनकी मौत हो गई. जिम वालों को लगा कि वह बेहोश हुए हैं. इसलिए वे तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने संजीव को मृत घोषित कर दिया.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner