विगत कुछ दिनों से इस सर्द मौसम में रायपुर की राजनीति गरमाई हुई है। राजनीति हो रही है साइंस कॉलेज में बनने वाले यूथ हब को लेकर। पूर्ण मंत्री और भाजपा नेता राजेश मूणत यहां हो रहे निर्माण कार्यों का विरोध करते हुए धरने पर बैठे हैं।
महापौर एजाज़ ढेबर ने राजेश मूणत के आरोपों का जवाब देते हुए आज कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और यूथ हब के कार्यादेश की कॉपी मीडिया से साझा की। कार्यादेश की कॉपी में साइंस कॉलेज, आमानाका के पास यूथ हब जिसमे साईकल ट्रैक, वेंडिंग जोन (जिस मुद्दे को लेकर मूणत धरना कर रहे), लैंड सकैपिंग आदि बनाये जाने के प्रस्ताव का स्पष्ट उल्लेख है। इस परियोजना को तत्कालीन भाजपा सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्रालय की मंजूरी भी मिली हुई है।
अब इस दस्तावेज के साथ महापौर एजाज़ ढेबर सहित पूरी कांग्रेस पार्टी भाजपा और धरना दे रहे मूणत पर हमलावर हैं और उनपर जनता की आंखों में धूल झोंकने का आरोप लगा रहे हैं। इस खुलासे के बाद राजेश मूणत सहित इस धरने को समर्थन देने वाले भाजपा नेता रमन सिंह, सरोज पांडे, अजय चंद्राकर सहित और भी नेता बैकफुट पर नजर आ रहे हैं और महापौर के सवालों पर निरुत्तर हैं।

Journalist खबरीलाल