रायपुर. राजधानी के खमतराई इलाके के तालाब में डूबने से
दो युवकों की मौत हो गई है. यह हादसा रविवार तड़के 3 बजे की है. बताया जा
रहा कि तालाब किनारे खड़े होकर शराब पीने के बाद गाड़ी स्टार्ट करने के दौरान
अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी और गाड़ी के साथ उसमें सवार दो युवक भी
डूब गए. पुलिस ने कार को क्रेन से खींचकर बाहर निकाला.
दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डाक्टरों ने
उन्हें मृत घोषित कर दिया. कार में तीन लोग सवार थे. हादसे के पहले वे
तीनों गाड़ी में बैठकर बातें कर रहे थे. उसी दौरान तीसरे साथी के मोबाइल पर
फोन आया और वह बाहर निकलकर बात करने लगा. इसी दौरान हादसा हो गया.
पुलिस ने बताया कि गोंदवारा निवासी प्रवीण सिंह (30), भूषण ध्रुव (30)
और एक अन्य युवक भोजन करने कहीं गए थे. वापसी के दौरान उन्होंने गोंदवारा
शीतला तालाब किनारे कार रोकी और आपस में बातचीत करने लगे. इसी दौरान एक
युवक के मोबाइल पर किसी का फोन आया. वह कार से बाहर निकलकर बातचीत करने
लगा. प्रवीण और भूषण कार के भीतर ही थे. कुछ देर बाद उन्होंने वहां निकलने
के लिए कार को टर्न करने का प्रयास किया. इसी दौरान उनका गाड़ी पर नियंत्रण
नहीं रहा और कार सीधे तालाब में घुस गई.
कार के भीतर पानी भर गया. उनका साथी दौड़कर कार के पास आया. उसने
चीख-पुकार मचाई. आवाज सुनकर आसपास वाले आ गए. सबने कार को खींचकर बाहर
निकालने का प्रयास किया लेकिन न तो कार निकली और न ही दरवाजा खोला जा सका.
पुलिस क्रेन लेकर मौके पर पहुंची. क्रेन से कार को बाहर निकाला तब तक दोनों
युवकों की मौत हो चुकी थी. पुलिस के अनुसार प्रवीण और भूषण निजी कार चलाते
थे. वे अपने मालिक की कार लेकर आए थे.

Journalist खबरीलाल