Breaking News

Thana Tikrapara, Raipur :: अंतरराज्जीय गांजा तस्कर गिरफ्तार:

post

दिनांक 11.01.23 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित न्यू बस स्टैण्ड के पास कुछ व्यक्ति अपने पास गांजा रखे है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.सी.पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चौधरी द्वारा थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक अमित बेरिया को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम प्रमाण कुशराम, रामकुमार राठौर एवं संजय कुमार उईके निवासी मध्यप्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैला में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी प्रमाण कुशराम, रामकुमार राठौर एवं संजय कुमार उईके को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 05 किलो 250 ग्राम गांजा कीमती लगभग 52,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 18/23 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपियों द्वारा गांजा को मलकानगिरी उडीसा से लाना तथा मण्डला मध्यप्रदेश ले जाना बताया गया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner