Breaking News

भाजपा नेताओं पर पीड़िता पर दबाव बनाने का आरोप:

post

रायपुर. प्रदेश में भाजपा के बड़े नेता और
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के बेटे पर आदिवासी युवती से बलात्कार और
मारपीट का आरोप लगा है जिसकी एफआईआर भी थाने में दर्ज है लेकिन आरोपी अभी
भी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। अब पीड़िता ने वीडियो बनाकर इस मामले में
दबाव और धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से
रक्षा की गुहार की है। इस मामले में प्रदेश के
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि पुलिस को पीड़िता के सुरक्षा के
निर्देश दिए गए हैं इसके अलावा आरोपी पलाश चंदेल की भी जल्द से जल्द
गिरफ्तारी  के लिए कहा गया है। मीडिया को मुख्यमंत्री ने बताया कि पीड़िता
ने जो वीडियो बनाया है उसे उन्होंने देखा है उसपर कार्रवाई के लिए
अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस मामले पर कांग्रेस ने भी आवाज उठाते हुए
कहा है कि भाजपा के नेता एक आदिवासी युवती और उसके परिजनों को धमका रहे
हैं जो चिंताजनक है।

पलाश चंदेल पिता नारायण
चंदेल, नेता भाजपा और विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष पर राजधानी के महिला
थाने में एक एफआईआर की गई है जिसमें उसपर आरोप है कि पलाश ने एक आदिवासी
युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, उसके साथ मारपीट की और गर्भपात
भी कराया। पहले युवती से शिकायत ली गई थी जांच उपरांत मामला सही पाए जाने
पर एफआईआर दर्ज किया गया। एफआईआर होने के बाद आरोपी पलाश फरार है । पुलिस
का कहना है कि उन्होंने पलाश के खोज में कई जगह छापेमारी की लेकिन आरोपी
उनके हाथ नहीं आया है। अब पीड़िता ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि
एफआईआर वापस लेने के लिए उसपर दबाव बनाया जा रहा है। यदि उसके साथ कुछ हुआ
तो इसके जिम्मेदार भाजपा नेता नारायण चंदेल और पलाश होंगे।

भाजपा नेताओं पर नहीं होती कार्रवाई

हालांकि
हमने देखा है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के पिता को भी जेल भेजा गया,
एक मामले में रायगढ़ विधायक के बेटे का भी नाम आने पर उसे भी जेल की हवा
खानी पड़ी लेकिन जब मामला भाजपा नेताओं का होता है तो पुलिस कार्रवाई नहीं
होती। मामला चाहे डोंगरगढ़ का हो, कवर्धा, कोरबा या रायगढ़ की। भाजपा
नेताओं के मामले में पुलिस के हाथ पांव फूल जाते हैं। सभी मामलों में आरोपी
भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगते हैं लेकिन भाजपा उनको डिफेंड करती है और
प्रदर्शन भी करती है। नेताओं पर दबाव और धमकी के आरोप भी लगते हैं लेकिन
उनपर पुलिस कार्रवाई नहीं करती।

पहली बार कांग्रेस मुखर हुई

अब
इस मामले में पहली बार कांग्रेस मुखर हुई है और इस मामले में भाजपा नेताओं
पर यह आरोप लगाया है कि वे पीड़िता को परेशान कर रहे हैं। कांग्रेस का यह
भी कहना है कि भाजपा पोक्सो एक्ट मामले में आरोपी को चुनाव की टिकट देते
हैं और उसका बचाव भी करते हैं और इस मामले में वे पीड़िता को धमका रहे हैं।
हालांकि कांग्रेस का यह बयान औपचारिक बयानबाजी से ज्यादा नहीं लगता है वह
भी तब जब पीड़िता खुद वीडियो बनाकर गुहार लगाई तब। इससे पहले के किसी भी
मामले में कांग्रेस की ओर से न तो मुद्दा बनाया गया न ही कोई बयान दिया
गया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner