Breaking News
राष्ट्रीय post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Sunday ,January 29,2023

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को मारी गई गोली, हालत नाजुक:

post

ओडिशा/ ओडिशा से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास हमला हुआ है। उन्हें गांधी चौक के पास एक पुलिसकर्मी द्वारा गोली मारी गई। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाबा दास एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर जानलेवा हमला किया गया। ब्रजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद नाबा दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, नाबा दास के सीने पर गोली लगी है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाबा दास पर गोली उनकी सुरक्षा में तैनात एएसआई गोपाल दास ने ही चलाईं। स्वास्थ्य मंत्री पर पांच गोली दागी गईं। बताया जा रहा है कि नाबा दास के गाड़ी से उतरते ही उन पर गोली चलाई गई। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं जारी किया है। हालांक, प्राथमिक छानबीन शुरू हो गई है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner