बेंगलुरु । कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की। येदियुरप्पा ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और भविष्य में उनकी कोई चुनाव लड़ने की योजना नहीं है। उन्होंने कहा, मैं अभी 80 साल का हूं। मैं चुनाव नहीं लड़ सकता। उन्होंने कहा कि वह सक्रिय राजनीति में बने रहेंगे और अब उनका एकमात्र उद्देश्य राज्य में भाजपा सरकार को सत्ता में वापस लाना है। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्ता में वापसी सुनिश्चित करना भी है।

Journalist खबरीलाल