Breaking News

देशभर में कोरोना से निजात पाने वालों की संख्या में हुई वृद्धि:

post

नयी दिल्ली. देश भर में पिछले 24 घंटों के दौरान 111 लोग
कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं, जिससे कोविड से निजात पाने वालों की
कुल संख्या बढ़कर 4,41,51,219 हो गयी है। स्वस्थ होने वालों की दर 98.80
प्रतिशत पर पहुंच गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.61 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 1,781 रह गए हैं
और इसी अवधि में कोरोना वायरस संक्रमण से एक मरीज की मौत होने से मृतकों
की संख्या 5,30,748 हो गयी है और मृत्युदर 1.19 फीसदी पर बनी हुई है।

देश में पिछले 24 घंटे में आठ राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेश में
कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं और शेष राज्यों/केन्द्रशासित
प्रदेशों में इनकी संख्या में कमी आयी है।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में एक सक्रिय मामला बढ़ने से इनकी
कुल संख्या बढ़कर 12 हो गई है। राज्य में इस महामारी से उबरने वालों की
संख्या बढ़कर 19,80,879 हो गई है और मृतकों की संख्या 26,522 पर स्थिर है।

इस अवधि में केरल में दो सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 1,213
रह गयी है, जबकि इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 67,57,182 पर
पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 71,579 पर बरकरार है।

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में छह सक्रिय मामले घटने से, इनकी कुल संख्या
घटकर 108 रह गयी। इस महामारी से अब तक 40,32,685 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और
अभी तक कुल 40,309 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

इसके अलावा, महाराष्ट्र में कोरोना के दो सक्रिय मामले बढ़ने से सक्रिय
मामलों की संख्या बढ़कर 83 हो गयी है। इस दौरान 13 लोगों के स्वस्थ होने के
बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 79,88,737 तक पहुंच गयी है
और राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1,48,421 पर स्थिर है।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में तीन सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल
संख्या बढ़कर 16 हो गयी है। इस महामारी से अब तक 21,04,527 लोग स्वस्थ हो
चुके हैं और इसी अवधि में एक मरीज की मौत होने से, राज्य में मृतकों की
संख्या 23639 हो गयी है।

तमिलनाडु में कोरोना के चार सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर
36 हो गयी। इस महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या 35,56,614 तक
पहुंच गयी है और मृतकों की संख्या 38,049 पर स्थिर है।

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में कोरोना के तीन मामले जबकि ओडिशा और उत्तराखंड
में दो-दो मामले, गोवा, हरियाणा, नागालैंड में कोरोना के क्रमशः एक-एक नए
मामले पाए गए हैं।

राहत की बात यह है कि अरुणाचल प्रदेश, असम, दादर एवं नागर हवेली, दमन एवं
दीव, झारखंड, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा में
कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं रहा है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner