Breaking News

देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार:

post

रायपुर। राजधानी के कचना क्षेत्र स्थित शराब भठ्ठी
के पास देशी कट्टा के साथ एक अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथों
गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी फैजल खान मध्यप्रदेश निवासी है। मामला
खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि
खम्हारडीह थाना क्षेत्रांतर्गत कचना स्थित शराब भठ्ठी पास एक व्यक्ति अपने
पास कट्टा रखा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताये हुए हुलिये के
व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम फैजल खान
निवासी टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा फैजल खान की
तलाशी लेने पर उसके पास कट्टा पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने कट्टा को
मध्य प्रदेश से लाना बताया। जिस पर आरोपी फैजल खान को गिरफ्तार कर उसके
कब्जे से अवैध रूप से रखे 01 नग देशी कट्टा जब्त कर आरोपी के विरूद्ध
खम्हारडीह थाने में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही
किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फैजल खान पिता साजिद खान उम्र 22 साल निवसी
छतरपुर बेनी गंज मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला छतरपुर मध्यप्रदेश हाल पता
चैरसिया कालोनी टिकरापारा, रायपुर के रूप में की गई है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner