Breaking News

CG Vidhansabha 3rd Day :: विधायक अजय चंद्राकर ने छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल का मामला विधानसभा में उठाया:

post

रायपुर। पिछले महीने संपन्न हुए छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल का मामला बजट सत्र के दौरान विधानसभा में उठा। भाजपा के विधायक अजय चंद्राकर ने यह मामला उठाते हुए टीम चयन और खेलों की मान्यता पर सवाल उठाए।

खेल मंत्री उमेश पटेल ने जवाब देते हुए कहा कि छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल में 13 लाख लोगों ने हिस्सा लिया था और छत्तीसगढ़ की जनसंख्या का दस प्रतिशत इस आयोजन से जुड़ाव रहा। कांग्रेस के विधायकों ने इन खेलों के लिए बधाई देने के बजाए सवाल पूछे जाने पर आपत्ति जताई।

पटेल ने कहा कि चयन को लेकर कोई बाध्यता नहीं थी, टीम आने पर उनको ब्लाक स्तर की प्रतियोगिता में मौका दिया गया। कोई रोक टोक नहीं थी। मंत्री पटेल ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग में छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल योजना संचालित नहीं है। छत्तीसगढ़ी खेलों को संबद्धता और नौकरी में खिलाडिय़ों को आरक्षण देने की मांग को लेकर भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरु कर दिया। विस अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने विधायकों को शांत कराया।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner