Breaking News

टमाटर के साथ मिलाकर बनाएं लौकी की सब्जी, खाकर बच्चे भी करेंगे और खाने की डिमांड:

post

सभी घरों में लौकी की सब्जी बनाई जाती है। लेकिन ज्यादातर लोग इसकी सब्जी खाते हुए नाक मुंह सिकोड़ते हैं। लेकिन अगर आप लौकी को टमाटर के साथ मिलाकर बनाते हैं तो इसका स्वाद डबल होता है। लौकी टमाटर स्वाद में टेस्टी लगती है। यहां हम इसे बनाने का तरीका बता रहे हैं। अगर आप इस तरह से लौकी की सब्जी बनाएंगे तो बच्चे भी आसानी से इसे खाएंगे। इतना ही नहीं अगर एक बार बच्चों ने ये सब्जी खा ली तो वह बार-बार इसे खाने की डिमांड करेंगे। देखिए इसे बनाने का तरीका-

लौकी की सब्जी बनाने के लिए आपको चाहिए-

लौकी- एक मीडियम साइज

लाल मिर्ची पाउडर- आधा छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच

धनिया पाउडर- आधा छोटा चम्मच

कैसे बनाएं सब्जी

सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह से धो लें और फिर इसे पौंछ कर सुखा लें। अब इसे छील लें और छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब टमाटरों को भी अच्छे से धोएं और बारीक टुकड़ों में काट लें। एक कुकर लें और उसे मीडियम आंच पर घी डालकर गर्म होने दें। घी गर्म होने के बाद सबसे पहले इसमें राई, हींग साबुत लाल मिर्च डालकर चटकाएं। फिर इसमें टमाटर डाल दें। अब टमाटर को अच्छी तरह से गलने दें। अब इसमें सभी मसाले डालें और कम से कम 5 से 10 मिनट के लिए मसालों को पकाएं। अगर इस दौरान जरूरत लगे तो थोड़ा पानी मिलाएं। मसाले भुनने के बाद इसमें दही फेंट कर डालें। अब इसमें लौकी डालें और 2 से 3 सीटी लगने तक पकाएं। सब्जी तैयार है इसे हरा धनिया से गार्निंश करें और सर्व करें।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner