Breaking News
- RMC (खबरीलाल न्यूज़) :: विधायक सुनील सोनी ने गवर्नमेंट स्कूल, सप्रे शाला के पुराने भवन का निरीक्षण कर योजना बनाकर जीर्णोद्धार कर संवारने दिये आवश्यक नि....(read more)
- Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘....(read more)
- Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पॉइंट, बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात....(read more)
- Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: पश्चिम एशिया की परिस्थितियों पर मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय समीक्षा: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, आईजी और कलेक्ट....(read more)
- Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 - भारत्तोलन पुरुष 88 किग्रा वर्ग में अरुणाचल के रुबा ताडु बने चैंपियन....(read more)
- Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: केन्द्रीय खेल मंत्री मांडविया का हुआ भव्य स्वागत ....(read more)
Haryana :: 17 साल के नाबालिग भाई ने अपनी दीदी की ले ली जान:

कैथल: हरियाणा के कैथल में प्रेम विवाह से नाराज होकर एक नाबालिग भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी. जिस हाथ पर बहन अपने भाई को राखी बंधती थी, उसी हाथ ने उसकी जान ले ली.
जानकारी के अनुसार आरोपी भाई ने बहन के ससुराल में घुसकर फायरिंग की. गोली लगने से नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसकी सास और ननद हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने बहन की हत्या करने के आरोप में 17 वर्षीय आरोपी भाई को बुधवार को हिरासत में ले लिया है.
महिला के ससुर ने पत्रकारों को बताया कि उनके बेटे की फरवरी में शादी हुई थी. इसके बाद से बहु के परिवार से धमकियां मिल रही हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी इस बात से नाराज था कि बहन ने अनुसूचित जाति समुदाय के एक लड़के से शादी की थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी बहन के घर गया और गोली चला दी, जिससे बहन की मौके पर ही मौत हो गई. हमले में सास और ननद को गंभीर चोटें आईं हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Journalist खबरीलाल