Breaking News

आम बजट पर क्या बोले छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय….?:

post

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश होने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार के बजट की जमकर तारीफ की है. उन्होंने सोसल मीडिया पर कहा की मोदी सरकार 3.0 कार्यकाल के आज पेश हुए प्रथम बजट में “अमृतकाल विजन – 2047” की स्पष्ट झलक देखने को मिल रही है। विकसित भारत के लिए यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही देश के गरीब, युवा, किसान, महिलाओं के चहुंमुखी विकास पर केंद्रित यह बजट छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी है और राज्य के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। बजट की घोषणाओं को राज्य में तेजी से लागू किया जाएगा ताकि छत्तीसगढ़ के लोगों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।छत्तीसगढ़ को इस बजट से विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलेगा और राज्य की विकास यात्रा को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएगा। इस बजट से राज्य के लोगों को नई उम्मीदें और संभावनाएं मिली हैं, जो छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में सहायक होंगी। आगे उन्होंने ककहा की इस सर्वसमावेशी बजट के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का हृदय से अभिनंदन करता हूं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner