Breaking News

कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, कहा - इंदिरा गांधी ने किया पाक के 2 टुकड़े:

post

रायपुर: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और लगातार आतंकियों के ठिकानों को नष्ट करने के बाद भारत में उत्साह का माहौल है, पूरे देशवासी इस खुशी को अपने अपने तरीके से जाहिर कर रहे हैं, इसी कड़ी में आम जन सहित राजनीतिक दल भी उत्साह से ख़ुशी मना रहे हैं. रायपुर में भी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर कांग्रेस ने एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली . इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने किया. जिसमें नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत सहित तमाम कांग्रेस के बड़े नेता शामिल रहे है. यह तिरंगा यात्रा कालीबाड़ी से शुरू की गई, जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जय स्तंभ चौक पर समाप्त हुई.

कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारा देश लड़ रहा है. इसलिए कांग्रेस पार्टी और पूरा देश एक साथ खड़ा है. बैज ने कहा कि आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए. तिरंगा हमारा शान है, इस शान आंच न आए इसके लिए हम सभी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़े हैं. आतंकवाद का जो भी देश समर्थन करेगा उस देश को हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई एकजुट है.

पाक को धूल चटाने का वक्त आ गया: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि इस आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एक जुट है, जब तक इस्लामाबाद में तिरंगा नही फहरा दिया जाता, तब तक लड़ाई जारी रहना चाहिए. आज हम इंदिरा गांधी को भी याद कर रहे हैं. इंदिरा जी ने 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे. एक बार फिर पाक को कई टुकड़ों में बांट देने का वक्त आ चुका है. हम प्रधानमंत्री से आह्वान करते हैं कि पाकिस्तान को कई टुकड़ो में बांट दिया जाए और इस्लामाबाद में तिरंगा फहरा दिया जाए. वही पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि पाकिस्तान की गीदड़ धमकियों से भारत डरने वाला नहीं है, उसका मुंहतोड़ा जवाब दिया जा रहा है.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner