सूरजपुर । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी
विजेंद्र सिंह पाटले ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर
विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा
की। बैठक में उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में चल रही धान खरीदी की स्थिति
तथा अवैध धान पर की जा रही कार्यवाही की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश
दिए।
बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए पाटले ने
स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं, सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी
ली। वहीं आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत छात्रावासों की स्थिति, भवनों की
अवस्था तथा बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की गई।

Journalist खबरीलाल