Breaking News
अपराध post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Friday ,February 20,2026

Durg Police (खबरीलाल न्यूज़) :: संदिग्ध स्थानों एवं व्यक्तियों के विरुद्ध आज सुबह किया गया सर्च अभियान :

post

थाना : भिलाई नगर जोन (सुपेला, स्मृति नगर, वैशाली नगर, पुलगांव सहित संयुक्त टीम) -  संदिग्ध स्थानों एवं व्यक्तियों के विरुद्ध तड़के सघन सर्च अभियान – प्रातः 04:00 से 08:00 बजे तक विशेष रेड कार्यवाही। भिलाई नगर जोन थाना पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्यवाही – 290 मकानों की तलाशी एवं 25 किरायेदारों का सत्यापन।  सशक्त एप के माध्यम से 155 वाहनों की जांच – 01 चोरी एवं 04 संदिग्ध मोटर सायकल बरामद। किरायेदार सत्यापन हेतु मकान मालिकों को निर्देशित किया गया – बाहरी व्यक्तियों की जानकारी अनिवार्य रूप से पुलिस को देने की हिदायत।

भिलाई नगर जोन अंतर्गत संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विशेष सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दीनदयाल कॉलोनी खम्हरिया, स्मृति नगर क्षेत्र में 290 मकानों की तलाशी ली गई। बाहरी राज्यों/जिलों से आकर किराये से निवास कर रहे 25 व्यक्तियों का फिंगर प्रिंट एवं सत्यापन किया गया।

सशक्त एप के माध्यम से कॉलोनी परिसर में खड़े 155 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 05 दोपहिया वाहन संदिग्ध पाए गए। विधिवत जांच के दौरान थाना पुलगांव के अपराध क्रमांक 332/2025 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई हीरो होंडा मोटर सायकल क्रमांक CG-07-AC-8651 बरामद की गई। शेष 04 संदिग्ध मोटर सायकल सत्यापन हेतु थाना लाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में आपराधिक तत्वों की पहचान, चोरी/संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं किरायेदार सत्यापन सुनिश्चित करना था।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किरायेदार सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं तथा बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल निकटतम थाना या डायल 112 पर दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner