नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया। कोर्ट ने सीबीआई केस में जांच अधिकारी के खिलाफ डिपार्टमेंटल जांच की सिफारिश भी की है। केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने कहा कि एक्साइज स्कैम में राउज एवेन्यू के स्पेशल कोर्ट ने सभी मुजरिमों को बरी कर दिया है। उन्होंने बरी तब किया है, जब सभी साक्ष्य और सभी स्टेटमेंट कोर्ट द्वारा देखे गए थे।
वकील ने कहा कि कोर्ट ने माना कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई आरोप नहीं है। सीबीआई का आरोप था कि जो पॉलिसी बनाई गई थी, उसमें पूरी तरह से हेरफेर किया गया था। उसमें नकली डॉक्यूमेंट्स जोड़े गए थे। श्री केजेरीवाल ने कहा कि आप को खत्म करने के लिए सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। यह पूरा फर्जी केस था। केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने अपने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है। कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आप कट्टर ईमानदार है। अच्छा काम करके सत्ता में आइए। झूठे केस करके हमें जेल में डालना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता।

Journalist खबरीलाल