Breaking News

Chhattisgarh (खबरीलाल न्यूज़) :: कटोरा तालाब इलाके के कॉम्प्लेक्स में हंगामा, धर्मांतरण रैकेट चलाने का आरोप:

post

रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कटोरातालाब इलाके में मिनी मरीन ड्राइव चौपाटी के पास एक कॉम्प्लेक्स में कथित मतांतरण गतिविधियों के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ऊपर कैफे का बोर्ड लगा था, जबकि नीचे स्थित हॉल को किराए पर लेकर सभा आयोजित की जा रही थी। हिंदूवादी संगठनों के प्रदर्शन के बाद पुलिस सक्रिय हुई और शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, हीरापुर निवासी योगेश बरिहा की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप है कि सैफिन मसीह, अमीन क्रिश्चियन, श्रीकांत मनहर और उदय प्रसाद सहित अन्य लोग गैर-क्रिश्चियन समुदाय के लोगों को नौकरी, शिक्षा, इलाज और आर्थिक सहायता का प्रलोभन देकर मतांतरण के लिए प्रेरित कर रहे थे।

साथ ही हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता समेत कुछ लोग कटोरातालाब स्थित उक्त हॉल पहुंचे, जहां सभा चल रही थी। विरोध करने पर कथित रूप से धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की गई। इसके बाद मामला थाने पहुंचा।

पुलिस ने नामजद आरोपियों में से सैफिन मसीह, अमीन क्रिश्चियन, श्रीकांत मनहर और उदय प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। बलौदाबाजार निवासी जैकब दास, जिसने हॉल किराए पर लिया था, उसे भी मामले में आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि हॉल मालिक को नोटिस जारी कर पूछताछ की जाएगी और जांच के दौरान अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner