रायपुर । अग्रसेन धाम में आयोजित अग्रवाल सभा रायपुर के दो दिवसीय परिचय सम्मेलन एवं ‘अग्र मंथन 2026’ कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में समाज के संगठन, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि देश के अग्रवाल समाज को स्कूल, अस्पताल और कन्या विवाह जैसे क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों में संस्कारों को मजबूत करने और समय के अनुरूप समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दूसरे दिन भी युवक-युवती परिचय सम्मेलन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कुल 691 प्रत्याशियों का पंजीयन किया गया, जहां सभी को खुला मंच देकर अपना परिचय प्रस्तुत करने का अवसर मिला।
अग्र मंथन सत्र में CSIDC अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया सहित कई सामाजिक प्रतिनिधियों ने समाज की वर्तमान चुनौतियों—जैसे एकांकी परिवार, सामाजिक दूरी और बदलती जीवनशैली—पर चर्चा की। सभी वक्ताओं ने एकजुटता और संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
महामंत्री मनमोहन अग्रवाल ने अग्रसेन भवन में शादी योग्य युवक-युवतियों के लिए बायोडाटा सेंटर शुरू करने की घोषणा की। साथ ही पूरे प्रदेश के हर जिले में ऐसे केंद्र स्थापित करने पर सहमति बनी, जिससे वैवाहिक संबंधों में सुविधा हो सके।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश स्तर पर अग्रवाल महासभा के गठन को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई, जिसे समाज की एकता और समन्वय की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कार्यक्रम में शामिल सभी सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज को नई दिशा और मजबूती मिलती है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए करीब 50 से अधिक अग्रवाल संगठनों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी निभाई।

Journalist खबरीलाल