रायपुर । राजधानी समेत मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 24 से 27 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी कर दिया है। अगले तीन दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है। इसके अगले दो दिन तापमान में विशेष बदलाव नहीं आएगा।
राजधानी समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में लू जैसे हालात है। रायपुर का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से ढाई डिग्री अधिक है। हालांकि गर्म हवा के थपेड़ों के कारण फील टेंपेरेचर 46-47 डिग्री लग रहा था। सुबह 10 बजे से ही गर्म हवा चल रही है। राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवा से प्रदेश के ज्यादातर स्थान भट्टी की तरह तप रहे है। 27 अप्रैल तक इसमें राहत मिलने की संभावना कम है। 44 डिग्री के साथ राजनांदगांव प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। हालांकि दक्षिण छत्तीसगढ़ का मौसम बिल्कुल अलग है। वहां कई स्थानों पर बारिश हो रही है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का मौसम शुष्क है। शुक्रवार को
पर्याप्त पानी पीतें रहें, नहीं पड़ेंगे बीमार - इधर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से निकलने की सलाह दी है। घर से निकलने पर लू लग सकती है। लोगों डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीने को भी कहा है। ताकि शरीर में पानी की मात्रा पर्याप्त बनी रहे। दही, छाछ व पना का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करें। बासी चीजों से दूर रहने को कहा गया है। हाइजीन का पालन करने से इस मौसम में बीमार पड़ने की संभावना कम है। नहीं तो फूड पाइजनिंग का शिकार हो सकते हैं। बीमार पड़ने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं।
रायपुर का अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में लोहंडीगुड़ा में 2, तोकापाल, तोंगप व जगदलपुर में एक-एक सेमी पारा गिरा है।

Journalist खबरीलाल