Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, 23 हजार से अधिक डबरियों को मंजूरी:

post

khabrilalजल संरक्षण के साथ महिलाओं और जनजातीय परिवारों को मिलेगा रोजगार एवं अतिरिक्त आय का साधन।

रायपुर। खबरीलाल न्यूज़। छत्तीसगढ़ में वीबी जीरामजी योजना के अंतर्गत आजीविका डबरी निर्माण अभियान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रहा है। पिछले वर्ष 10 हजार डबरियों के लक्ष्य के मुकाबले 15 हजार डबरियों का निर्माण किया गया। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में 20 हजार के लक्ष्य के विरुद्ध 23 हजार से अधिक डबरियों को स्वीकृति मिल चुकी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 14 दिसंबर 2025 को शुरू किए गए इस अभियान में महिलाओं और विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) परिवारों को प्राथमिकता दी जा रही है। निजी भूमि पर निर्मित डबरियों से मछली पालन, सिंचाई और सब्जी उत्पादन के माध्यम से ग्रामीण परिवारों की आमदनी बढ़ेगी। शासन के अनुसार, प्रदेश में अब जल संबंधी एक भी क्रिटिकल विकासखंड नहीं है, जबकि सेमी-क्रिटिकल विकासखंडों की संख्या 21 से घटकर 19 रह गई है।

योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डबरियों पर क्यूआर कोड भी लगाए जा रहे हैं। यह अभियान जल संरक्षण, ग्रामीण रोजगार, महिला सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner