Breaking News

सीएम जनदर्शन (खबरीलाल न्यूज़) :: जनदर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनी फरहीन की फरियाद, हरसंभव मदद का दिया भरोसा, बेटी को बिना चिंता पढ़ाई जारी रखने किया प्रोत्साहित:

post

khabrilalरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में जशपुर से आई बीकॉम की छात्रा फरहीन की आर्थिक परेशानियां सुनकर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। फरहीन ने बताया कि वर्ष 2018 से कैंसर पीड़ित पिता के इलाज में परिवार की पूरी जमा पूंजी खर्च हो गई। वर्ष 2025 में पिता के निधन के बाद आर्थिक स्थिति इतनी बिगड़ गई कि घर गिरवी रखने की नौबत आ गई है।

मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता के साथ फरहीन की आपबीती सुनकर ढांढस बंधाया और बिना किसी चिंता के पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि कठिन परिस्थितियों में सरकार जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ी है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner