Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: अवैध प्लॉटिंग - भाठागांव स्थित पहलवान वाटिका क्षेत्र में हो रही है :

post

रायपुर नगर निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग कारोबार रुक नहीं रहा है। अब भाठागांव में पहलवान वाटिका क्षेत्र में लगभग 2 एकड़ निजी भूमि पर धड़ल्ले से अवैध प्लाटिंग की जा रही है। इस पर रोक लगाने गुरुवार को जोन 6 नगर निवेश की टीम मुरम रोड काटने पहुंची। इसके बावजूद ऐसे मामलों में अवैध प्लाटिंग बेचने का कारोबार कहीं रुक नहीं रहा है। जोन 10 में पिछले एक साल के दौरान सैकड़ों एकड़ में अवैध प्लाटिंग बेचकर जमीन दलाल निकल चुके हैं। जबकि जोन के जिम्मेदार कई बार मुरम रोड काटने की खानपूर्ति किए। इसके बाद ऐसे जगहों की प्लाटिंग तेजी से बिकती रही।

इधर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन 6 कमिश्नर हितेन्द्र यादव ने बताया कि सख्ती से अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण पर रोक लगाने की कार्रवाई की जा रही है। सूचना मिलते ही जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव में पहलवान वाटिका क्षेत्र में लगभग 2 एकड़ निजी भूमि पर मुरम रोड काटकर चेतावनी दी गई है। अवैध प्लाटिंग करने वाले का नाम पता नहीं चला है। स्थल पर पहुंचकर कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव, उप अभियंता सागर ठाकुर, अंकुर अग्रवाल ने कारगर रोक लगाई है। तहसील से नाम उजागर होने पर एफआईआर कराई जाएगी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner